मेरे गीत - रिमझिम होगी बरसात सनम

कह दी दिल की हर बात सनम ... अब रिमझिम होगी बरसात सनम तुम जानो या रब जाने
रिमझिम होगी बरसात सनम ....अब तुम जानो या रब जान

आँखों के रास्ते, तुम दिल में उतर रहे हो
उसपे ये चांदनी रात सनम अब तुम जागो और हम जागे !!!!

फूलों सी हंसी तेरी, मेरे मन को भा रही है
उसपे हाथों में हाथ सनम अब तुम मानो और हम माने !!!

हाल दिल कहती है तू, आँखों ही आँखों में
क्यू दिल में रह गयी हर बात सनम अब तुम जानो और रब जाने !!!

इश्क़ का रोग लगा हैं, तेरा ही जोग लगा हैं
पर सूनी सूनी हर रात सनम अब तुम जागो और हम जागे !!!