सुरभित मैं





एक सूरज
उग रहा,
मेरी भी ज़िन्दगी में..

कुछ बादलों से छिपकर,
ओट में सिमटकर..

एक नन्ही किरण,
छम से ………
मुझ पर भी आ पड़े जो..
आशा यही है मेरी,

रौशन सवेरा होगा

मेरी भी ज़िन्दगी में