गुंचो की माला

कुछ पल है मेरे अपने
कुछ हैं पूरे
कुछ है सपने
उन सपनों को
चुन चुन कर
हम
एक एक मोती में ढालेंगे

हर मोती में छिपे दर्द को,
हँस हंस के हम छिपा गए
जिस ग़म से रिश्ता रखते थे,
उन से नाता छुड़ा लिया
जीवन की इस फ़ुलवारी में
प्यार का गुल है खिला लिया

सोचा था
इन गुंचों की माला को
प्यार से तेरे गले में डालेंगे
उन सपनों को
चुन चुन कर
हम
एक एक मोती में ढालेंगे